फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने भागलपुर को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पहुंच गया
मोइन-उल-हक स्टेडियम में आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने भागलपुर को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पहुंच गया।
पटनाः मोइन-उल-हक स्टेडियम में आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने भागलपुर को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पहुंच गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर की टीम ने निर्धारित 39.5 ओवरों में 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सूर्या रघुवंश ने 31 रन, सचिन कुमार 27 रन और आर्यन कुमार सिंह ने 20 रन बनाया।
बेगूसराय की गेन्दबाजी में सुधांशु, हर्ष, सुमित, अभिषेक और दानिश को 2-2 विकेट मिला। बेगूसराय ने 27 ओवर में 4 विकेट और 170 रन बना कर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में गुलशन कुमार 40 रन, मुरारी कुमार 33 और पृथ्वीराज ने 29 रन बनाया।
भागलपुर की गेन्दबाजी में अंकुश, सूर्या, भानु और चन्दन राय को 1-1 विकेट मिला। आज के इस मुकाबले में बेगूसराय ने भागलपुर को 6 विकेट से हरा कर सेमीफइनल में प्रवेश कर लिया। मोईन उल हक़ स्टेडियम पर अगला क़्वार्टर फाइनल का मुकाबला भोजपुर बनाम कटिहार के बीच कल खेला जाएगा। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट